सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi

उत्तराखंड: देहरादून में श्रद्धा और उल्लास से मनाई गई गोवर्धन पूजा

योगराज शर्मा1 मिनट में पढ़ें
उत्तराखंड: देहरादून में श्रद्धा और उल्लास से मनाई गई गोवर्धन पूजा

देहरादून में गोवर्धन पूजा का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया।

उत्तराखंड: देहरादून में श्रद्धा और उल्लास से मनाई गई गोवर्धन पूजा

देहरादून में गोवर्धन पूजा का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। लोगों ने घरों और मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की और गौ माता की सेवा कर सुख-समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी मुख्यमंत्री आवास में गौ माता की पूजा की। गोवर्धन पूजा पर लोगों ने घरों में गोबर से गोवर्धन पर्वत की आकृति बनाकर पूजा की। गौ माता को तिलक लगाया, माला पहनाई और पकवान खिलाए। मंदिरों में श्रद्धालुओं ने अन्नकूट का भोग लगाया। मुख्यमंत्री धामी ने गौ माता को तिलक लगाकर पुष्पमाला पहनाई और प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि यह पर्व प्रकृति, पशुधन और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गौ सेवा और पर्यावरण संरक्षण हम सभी का सामूहिक दायित्व है। श्रद्धा और परंपरा के साथ देहरादून में गोवर्धन पूजा का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। वहीं, टपकेश्वर महादेव मंदिर के महंत श्री 108 कृष्णा गिरी जी महाराज ने पर्व के धार्मिक महत्व की जानकारी दी।

बाइट - कृष्णा गिरी, महंत, टपकेश्वर महादेव मंदिर

योगराज शर्मा

संपादक, आज की दिल्ली

और ख़बरें