सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
मनोरंजन

उत्तराखंड: पौड़ी में पांच दिवसीय बैकुंठ चतुर्दशी मेले का भव्य समापन

योगराज शर्मा1 मिनट में पढ़ें
उत्तराखंड: पौड़ी में पांच दिवसीय बैकुंठ चतुर्दशी मेले का भव्य समापन

पौड़ी की गगवाड़स्यूं घाटी में पांच दिनों तक आस्था, भक्ति और लोक संस्कृति की छटा बिखेरने वाले बैकुंठ चतुर्दशी मेले का भव्य समापन हो गया।

उत्तराखंड: पौड़ी में पांच दिवसीय बैकुंठ चतुर्दशी मेले का भव्य समापन

पौड़ी की गगवाड़स्यूं घाटी में पांच दिनों तक आस्था, भक्ति और लोक संस्कृति की छटा बिखेरने वाले बैकुंठ चतुर्दशी मेले का भव्य समापन हो गया। बलोड़ी स्थित सिद्धपीठ देवलेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित इस मेले में 34 से अधिक गांवों के श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भगवान भोलेनाथ के दर्शन किए और पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। मेले में धार्मिक अनुष्ठानों के साथ लोक परंपराओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने भी श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। देवलेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित बैकुंठ चतुर्दशी मेले का यह 11वां वर्ष रहा। पांच दिनों तक मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयकारों और भक्तिमय वातावरण से गुंजायमान रहा। मान्यता है कि देवलेश्वर महादेव मंदिर का वर्णन पुराणों में भी मिलता है। मंदिर में संतान सुख की कामना करने वाली महिलाओं के लिए विशेष अनुष्ठान किए जाते हैं। मनोकामना पूरी होने पर महिलाएं अपने बच्चों के साथ मंदिर पहुंचकर महादेव का आशीर्वाद लेती हैं। मेले के दौरान धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ कमलव्यूह का मंचन और पारंपरिक खड़ा दिया विशेष आकर्षण रहे। खड़ा दिया आयोजन में दस परिवारों ने प्रतिभाग किया। मेले के अंतिम दिन पिछले वर्ष खड़ा दिया में शामिल हुई महिलाओं के बच्चों का नामकरण संस्कार भी कराया गया। इन आयोजनों के जरिए क्षेत्र की प्राचीन परंपराओं को जीवंत रखने का प्रयास किया गया।

बाइट 1- सुधीर बड़थ्वाल, पुजारी, सिद्धपीठ देवलेश्वर महादेव मंदिर

बाइट 2- सत्यभावना जुगरान, सदस्य, मंदिर समिति

योगराज शर्मा

संपादक, आज की दिल्ली

मनोरंजन की और ख़बरें

सभी देखें