उत्तराखंड: पौड़ी में पांच दिवसीय बैकुंठ चतुर्दशी मेले का भव्य समापन


ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनके उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से हल्द्वानी में आज से राष्ट्रीय स्तर के सरस आजीविका मेले का आगाज हो रहा है।
ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनके उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से हल्द्वानी में आज से राष्ट्रीय स्तर के सरस आजीविका मेले का आगाज हो रहा है। एम.बी. इंटर कॉलेज मैदान में 24 नवंबर से 3 दिसंबर तक आयोजित होने वाले इस मेले में देशभर के स्वयं सहायता समूह अपने उत्पादों की प्रदर्शनी लगाएंगे। मेले में विभिन्न राज्यों के स्वयं सहायता समूहों के हस्तनिर्मित और स्थानीय उत्पाद लोगों को आकर्षित करेंगे। सरस मेले के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को अपने उत्पादों की बिक्री के लिए बेहतर मंच मिलेगा। जिला प्रशासन ने लोगों से मेले में पहुंचकर स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद खरीदने की अपील की है, ताकि ग्रामीण महिलाओं की आजीविका को मजबूत करने और उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने में सहयोग मिल सके।
बाइट- अरविंद पांडेय, सीडीओ, नैनीताल
स्रोत: प्रसार भारती (पीबी-शब्द)
संपादक, आज की दिल्ली







