सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एम्स ऋषिकेश पहुंचकर बस हादसे के घायलों का जाना हाल

योगराज शर्मा1 मिनट में पढ़ें
उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एम्स ऋषिकेश पहुंचकर बस हादसे के घायलों का जाना हाल

उत्तराखंड के टिहरी जिले के गुलर घाटी में हुए दर्दनाक बस हादसे के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एम्स ऋषिकेश पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना।

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एम्स ऋषिकेश पहुंचकर बस हादसे के घायलों का जाना हाल

उत्तराखंड के टिहरी जिले के गुलर घाटी में हुए दर्दनाक बस हादसे के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एम्स ऋषिकेश पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना। मुख्यमंत्री ने अस्पताल में भर्ती यात्रियों से मुलाकात की और चिकित्सकों से उनके उपचार की जानकारी ली। साथ ही घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि सभी घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं और उपचार में किसी भी तरह की लापरवाही न हो। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की आर्थिक सहायता, गंभीर रूप से घायलों को 1 लाख तथा सामान्य रूप से घायलों को 40 हजार तक की राहत राशि प्रदान करने की घोषणा की है। साथ ही, मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल एवं आरटीओ, देहरादून को निर्देश दिए हैं कि प्रधानमंत्री राहत योजना के अंतर्गत राहत राशि शीघ्र उपलब्ध कराई जाए तथा घायलों को समुचित एवं बेहतर चिकित्सा उपचार सुनिश्चित किया जाए।

बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री

योगराज शर्मा

संपादक, आज की दिल्ली

और ख़बरें