विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने प्रमुख क्षेत्रों में भारत-जापान सहयोग मजबूत करने का आह्वान किया


उत्तराखण्ड में पहली बार 28 नवंबर को आपदा प्रबंधन दिवस मनाया जाएगा।
उत्तराखण्ड में पहली बार 28 नवंबर को आपदा प्रबंधन दिवस मनाया जाएगा। यह दिन सिलक्यारा टनल रेस्क्यू ऑपरेशन की सफलता की याद में निर्धारित किया गया है, जब टनल में फंसे सभी 41 श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकाला गया था। आपदा प्रबंधन दिवस के आयोजन को लेकर शासन और विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। आपदा सचिव विनोद कुमार सुमन ने बताया कि मुख्य सचिव के निर्देश पर 25 से 28 नवंबर तक प्रदेश के सभी जिलों, तहसीलों, ब्लॉकों और सरकारी कार्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम और मॉक ड्रिल आयोजित की जाएंगी। मुख्य मॉक ड्रिल 28 नवंबर को होगी।
बाइट- विनोद कुमार सुमन, सचिव, आपदा प्रबंधन
स्रोत: प्रसार भारती (पीबी-शब्द)
संपादक, आज की दिल्ली







