सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सभी नागरिकों से संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए काम करने का आह्वान किया


संविधान दिवस के अवसर पर जनपद पौड़ी में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर भारतीय संविधान के आदर्शों, लोकतांत्रिक मूल्यों और नागरिक कर्तव्यों के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई गई।
इस दौरान कलेक्ट्रेट सभागार और विकास भवन में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान की शपथ दिलाई गई। वहीं एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से गोष्ठी आयोजित कर छात्र-छात्राओं को संविधान और उनके मौलिक अधिकारों की जानकारी दी गई। कार्यक्रमों में संविधान की मूल भावना के अनुरूप जनसेवा को पारदर्शी, निष्पक्ष और जवाबदेह बनाने पर जोर दिया गया। सहायक निदेशक अभियोजन जावेद अहमद ने संविधान के विभिन्न प्रावधानों और उनके महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। वहीं एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय पौड़ी में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से संविधान दिवस पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव नाजिश कलीन ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उन्हें संविधान, कानूनी अधिकारों और विधिक सेवाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। उन्हें उम्मीद है कि युवा वर्ग जागरूक नागरिक बनकर देश को मजबूत और सशक्त बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा, ताकि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को समान अधिकार और न्याय मिल सके। कार्यक्रम में मौजूद जिला पंचायत सदस्य अनुज कुमार ने कहा कि संविधान दिवस हमें अपने मौलिक अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों की भी याद दिलाता है। भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है और हमारा संविधान प्रत्येक नागरिक को समानता का अधिकार प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि संविधान की भावना को समझते हुए सभी लोगों को देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए।
बाइट 1- जावेद अहमद, सहायक निदेशक अभियोजन
बाइट 2- नाजिश कलीन, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण
बाइट 3- अनुज कुमार, जिला पंचायत सदस्य, पौड़ी
स्रोत: प्रसार भारती (पीबी-शब्द)
संपादक, आज की दिल्ली







