गृह मंत्री अमित शाह ने कहा – संविधान केवल शासन के लिए एक मार्गदर्शिका नहीं है, बल्कि राष्ट्र की आशाओं, आकांक्षाओं और मूल्यों को प्रतिबिंबित करने वाला दस्तावेज है


सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि संविधान सर्वोच्च है। उन्होंने सभी नागरिकों से संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए काम करने का आह्वान किया। चेन्नई में उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार संविधान की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दल कांग्रेस का संविधान में विश्वास नहीं है।
श्री वैष्णव ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में फंड आवंटन 7 हजार छह सौ करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। यह 2014 से पहले के आवंटन की तुलना में नौ गुना अधिक है।
उन्होंने बताया कि वर्तमान में लगभग पचास हजार करोड़ रुपये की रेलवे परियोजनाएं चल रही हैं। उन्होंने बताया कि 77 रेलवे स्टेशनों का पूरी तरह से पुनर्विकास किया जा रहा है। श्री वैष्णव ने कहा कि चेन्नई और बेंगलुरु के बीच प्रस्तावित बुलेट ट्रेन से दोनों शहरों के बीच यात्रा का समय घटकर केवल 73 मिनट रह जाएगा।
स्रोत: प्रसार भारती (पीबी-शब्द)
संपादक, आज की दिल्ली







