सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
राष्ट्रीय

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन की मौजूदगी में तीन प्रमुख शैक्षिक संस्थानों के बीच सहमति-पत्र पर हस्ताक्षर

योगराज शर्मा1 मिनट में पढ़ें
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन की मौजूदगी में तीन प्रमुख शैक्षिक संस्थानों के बीच सहमति-पत्र पर हस्ताक्षर

आज उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन की मौजूदगी में नई दिल्ली में तीन प्रमुख शैक्षिक संस्थानों- लंदन स्कूल ऑफ इकनॉमिक्स एंड पोलिटिकल साइंस, डेल्ही स्कूल ऑफ इकनॉमिक्स और इंस्टीट्यूट ऑफ इकनॉमिक ग्रोथ के बीच एक सहमति-पत्र पर हस्ताक्षर किए गए। यह समझौता साझा अनुसंधान शिक्षकों और विद्यार्थियों के आदान-प्रदान, डॉक्टरल प्रशिक्षण और ज्ञान साझेदारी के लिए किया गया है। उप-राष्ट्रपति ने कहा कि भारत को वैश्विक ज्ञान की, जबकि विश्व समुदाय को भारत के प्रति और अधिक समझ की जरूरत है और यह समझौता भारतीय विश्वविद्यालयों के इतिहास में एक महत्वपूर्ण पड़ाव है।

इस अवसर पर दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर योगेश सिंह ने कहा कि इस समझौते से अकादमिक सहयोग के क्षेत्र में नए अवसर खुलेंगे।

इंस्टीट्यूट ऑफ इकनॉमिक्स के अध्यक्ष एम.के सिंह ने कहा कि समझौते का उद्देश्य आर्थिक विकास, सार्वजनिक वित्त और जलवायु परिवर्तन के क्षेत्र में लंदन स्कूल ऑफ इकनॉमिक्स के कुलपति लैरी क्रैमर ने कहा कि अनुसंधान, शिक्षा और लोकनीति के क्षेत्र में सहयोग को मजबूत करने की आवश्यकता है।

योगराज शर्मा

संपादक, आज की दिल्ली

राष्ट्रीय की और ख़बरें

सभी देखें