उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन की मौजूदगी में तीन प्रमुख शैक्षिक संस्थानों के बीच सहमति-पत्र पर हस्ताक्षर


हिसार, नीतू सिंह। हिसार में 28 और 29 नवंबर को होगा ‘टैलेंट हंट शो’, हर उम्र के प्रतिभागियों को मिलेगा हुनर दिखाने का मंच
नारी नारायणी फाउंडेशन की पहल, ‘सतरंगी बाजार बाय ऑरा’ के साथ सजेगा दो दिवसीय भव्य आयोजन
हिसार (हरियाणा)। हरियाणा के हिसार में प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने और मनोरंजन के साथ खरीदारी का खास अनुभव देने के उद्देश्य से नारी नारायणी फाउंडेशन द्वारा दो दिवसीय ‘टैलेंट हंट शो’ का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 28 और 29 नवंबर 2026 को ग्रीन एकर्स, हिसार में आयोजित होगा।
नारी नारायणी फाउंडेशन की ओर से प्रस्तुत इस टैलेंट हंट शो की खास बात यह है कि इसमें सभी आयु वर्ग के प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम के माध्यम से डांस, सिंगिंग और अन्य रचनात्मक प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने की परिकल्पना की गई है।
इस आयोजन के साथ ‘सतरंगी बाजार बाय ऑरा’ भी आकर्षण का केंद्र रहेगा। इसमें देशभर के डिजाइनरों द्वारा तैयार की गई वेडिंग कलेक्शन की विशेष प्रदर्शनी लगाई जाएगी। आयोजन में खरीदारी के साथ-साथ मनोरंजन, खानपान और बच्चों के लिए विशेष किड्स जोन की भी व्यवस्था रहेगी।
आयोजकों की इस पहल का उद्देश्य प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के साथ परिवारों को एक ही स्थान पर मनोरंजन, शॉपिंग और मस्ती का अवसर उपलब्ध कराना है।
दो दिनों तक चलने वाला यह आयोजन हिसार के लोगों के लिए एक खास आकर्षण बनने की उम्मीद है। प्रतिभागियों और शहरवासियों के लिए यह कार्यक्रम अपनी प्रतिभा दिखाने तथा मनोरंजन और खरीदारी का आनंद लेने का अवसर होगा।
कार्यक्रम का विवरण:
आयोजक: Nari Narayani Foundation
कार्यक्रम: Talent Hunt Show
सहयोगी आयोजन: Satrangi Bazar by Aura
दिनांक: 28 एवं 29 नवंबर 2026
स्थान: Green Acres, Hisar, Haryana
टैलेंट को मंच, शॉपिंग को नया अंदाज और परिवार के साथ मनोरंजन का शानदार अवसर!







