सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
दिल्ली

किसानों के कल्याण, कृषि के आधुनिकीकरण और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मिली नई दिशा

योगराज शर्मा1 मिनट में पढ़ें

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में भारत एग्रीकल्चर कॉन्फ्रेंस 2026 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन की शोभा बढ़ाई।

कॉन्फ्रेंस का मुख्य उद्देश्य किसानों के कल्याण, कृषि क्षेत्र के आधुनिकीकरण तथा भारत को कृषि के क्षेत्र में आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में सार्थक प्रयासों को प्रोत्साहित करना रहा।

इस अवसर पर कृषि क्षेत्र में नई तकनीकों के उपयोग, आधुनिक कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देने और किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष जोर दिया गया। बदलते समय के साथ कृषि को अधिक तकनीक आधारित, लाभकारी और टिकाऊ बनाने की आवश्यकता भी रेखांकित की गई।

भारत एग्रीकल्चर कॉन्फ्रेंस 2026 को देश की कृषि व्यवस्था को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने तथा किसानों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।

कार्यक्रम का मूल संदेश रहा— समृद्ध किसान, सशक्त कृषि और विकसित भारत।

योगराज शर्मा

संपादक, आज की दिल्ली

दिल्ली की और ख़बरें

सभी देखें