सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने बजट 2027-28 को लेकर प्रतिनिधियों के साथ बैठक की अध्यक्षता की

योगराज शर्मा1 मिनट में पढ़ें
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने बजट 2027-28 को लेकर प्रतिनिधियों के साथ बैठक की अध्यक्षता की

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने आज नई दिल्ली में आगामी केंद्रीय बजट 2027-28 के संबंध में विनिर्माण क्षेत्र के विशेषज्ञों और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के साथ तीसरे बजट-पूर्व परामर्श बैठक की अध्यक्षता की।

बैठक में आर्थिक कार्य विभाग, उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग, खान मंत्रालय तथा कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय के सचिवों और मुख्य आर्थिक सलाहकार ने भी भाग लिया।

वित्त मंत्रालय हर वर्ष बजट से पहले विशेषज्ञों, उद्योग जगत के प्रतिनिधियों, अर्थशास्त्रियों और राज्य सरकारों के अधिकारियों के साथ कई दौर की बैठकें करता है। इन बैठकों का उद्देश्य विभिन्न पक्षों के सुझावों को बजट में शामिल करना और प्रमुख आर्थिक प्राथमिकताओं पर विचार करना है।

योगराज शर्मा

संपादक, आज की दिल्ली

और ख़बरें