सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi

खंडवा- प्रदेश में 3 हजार 62 ग्रामीण आशा कार्यकर्ताओं की होगी भर्ती, 16 नवंबर से ऑनलाइन आवेदन

योगराज शर्मा1 मिनट में पढ़ें
खंडवा- प्रदेश में 3 हजार 62 ग्रामीण आशा कार्यकर्ताओं की होगी भर्ती, 16 नवंबर से ऑनलाइन आवेदन

प्रदेश में लगभग पांच वर्ष बाद ग्रामीण आशा कार्यकर्ताओं के चयन की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इसके अंतर्गत 3 हजार 62 आशा कार्यकर्ताओं का चयन किया जाएगा। इच्छुक पात्र महिलाएं 16 नवंबर से 16 दिसंबर 2026 तक एमपी ई-सेवा पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगी। आवेदिका का संबंधित ग्राम की निवासी और विवाहित होना अनिवार्य है। आयु सीमा 21 से 45 वर्ष तथा न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दसवीं उत्तीर्ण निर्धारित की गई है। चयन प्रक्रिया जिला स्वास्थ्य समिति की निगरानी में पूरी की जाएगी।

योगराज शर्मा

संपादक, आज की दिल्ली

और ख़बरें