सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi

शाजापुर में जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन, 220 प्रतिभागियों ने लोक संस्कृति और रचनात्मक प्रतिभा का दिखाया हुनर

योगराज शर्मा1 मिनट में पढ़ें
शाजापुर में जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन, 220 प्रतिभागियों ने लोक संस्कृति और रचनात्मक प्रतिभा का दिखाया हुनर

पांच विधाओं में आयोजित हुईं प्रतियोगिताएं, लोकनृत्य, लोकगीत, चित्रकला, कविता लेखन और नुक्कड़ नाटक की दी गई प्रस्तुतियां;

विजेता प्रतिभागी संभाग स्तरीय युवा उत्सव में करेंगे जिले का प्रतिनिधित्व।

शाजापुर, नवंबर 03: जिले में खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन किया गया। उत्कृष्ट विद्यालय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिले के 220 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। युवा उत्सव में समूह लोकनृत्य, समूह लोकगीत, चित्रकला, कविता लेखन और नुक्कड़ नाटक सहित पांच विधाओं में प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रतिभागियों ने पारंपरिक वेशभूषा में लोक संस्कृति और परंपराओं की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। वहीं नुक्कड़ नाटक और रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से सामाजिक जागरूकता के संदेश भी दिए गए। निर्णायक मंडल ने प्रस्तुतियों का मूल्यांकन कर विजेताओं का चयन किया। जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को आगामी संभाग स्तरीय युवा उत्सव में जिले का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा।

---------

बाइट – रविंद्र हार्डिया, जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी, शाजापुर

योगराज शर्मा

संपादक, आज की दिल्ली

और ख़बरें