सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
दिल्ली

खाकी के साथ दीपावली का उत्सव: दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने उत्तर-पश्चिमी जिले का किया दौरा, जवानों को दी शुभकामनाएं और बांटी मिठाइयां!

योगराज शर्मा1 मिनट में पढ़ें

दीपावली के पावन पर्व पर जब पूरा शहर अपने परिवारों के साथ खुशियां मना रहा था, तब दिल्ली पुलिस के जवान राजधानी की सुरक्षा में मुस्तैदी से तैनात रहे। इस खास मौके पर पुलिस कमिश्नर (CP Sir) ने उत्तर-पश्चिमी जिले का दौरा कर ग्राउंड पर तैनात पुलिस कर्मियों के बीच त्योहार की खुशियां साझा कीं।
कमिश्नर साहब ने सभी जवानों और अधिकारियों से आत्मीयता से मुलाकात कर उन्हें दीपावली की हार्दिक बधाई दी तथा मिठाइयों का वितरण किया।
सीपी सर के प्रेरणादायक शब्दों, सराहना और स्नेहपूर्ण व्यवहार ने ड्यूटी पर तैनात जवानों का मनोबल दोगुना कर दिया। अपने मुखिया को अपने बीच पाकर पुलिस कर्मियों का उत्साह देखते ही बनता था, जिससे कर्तव्य की राह पर दीपावली का यह त्योहार और भी यादगार व खास बन गया।

योगराज शर्मा

संपादक, आज की दिल्ली

दिल्ली की और ख़बरें

सभी देखें