सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
दिल्ली

दिवाली की रात दिल्ली में दर्दनाक हादसा: पटाखा फटने से 10 वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में पसरा मातम!

योगराज शर्मा1 मिनट में पढ़ें

राजधानी दिल्ली में दीपावली के जश्न की रात एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहाँ पटाखा फटने से 10 साल के एक बच्चे की जान चली गई।
मिली जानकारी के अनुसार, पटाखे में हुए जोरदार विस्फोट के चलते बच्चा गंभीर रूप से झुलस गया। आनन-फानन में परिजन बच्चे को नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहाँ डॉक्टरों ने रात करीब 10:50 बजे उसे मृत घोषित कर दिया।
अस्पताल प्रशासन के मुताबिक, विस्फोट से मासूम के शरीर पर जलने के गंभीर घाव हो गए थे। त्योहार की खुशियों के बीच हुए इस दर्दनाक हादसे ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

योगराज शर्मा

संपादक, आज की दिल्ली

दिल्ली की और ख़बरें

सभी देखें