सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi

गोवा में 57वें अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव इफ्फी का शुभारंभ हुआ

योगराज शर्मा1 मिनट में पढ़ें
गोवा में 57वें अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव इफ्फी का शुभारंभ हुआ

भारत का 57वां अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव-इफ्फी आज से गोवा में शुरू हो गया है। इस महोत्सव का आयोजन इस महीने की 20 से 28 तारीख तक किया जा रहा है। गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत और महोत्सव के निदेशक तथा फिल्म निर्माता आशुतोष गोवारिकर ने तालेगांव स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी इंडोर स्टेडियम में महोत्सव का उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह में लोकसभा सांसद रवि किशन, प्रसार भारती के अध्यक्ष प्रसून जोशी और फिल्म जगत की प्रमुख हस्तियों सहित अभिनेता कार्तिक आर्यन, श्रद्धा कपूर और साई पल्लवी उपस्थित रहे।

महोत्सव के भव्य उद्घाटन समारोह में तीन बार ग्रैमी पुरस्कार जीत चुके संगीतकार रिकी केज ने ‘ए वर्ल्ड ऑफ सिनेमा थ्रू म्यूजिक’ शीर्षक से विशेष सिंफनी ऑर्केस्ट्रा की प्रस्तुति दी। इसमें संगीत के जादू और सिनेमा की सार्वभौमिक भाषा का संगम देखने को मिला।

‘सीमाओं से परे कहानियाँ’ विषय पर आधारित इस वर्ष का इफ्फी दुनिया भर के सिनेमा की विविध आवाजों और कहानी कहने की परंपराओं का उत्सव मना रहा है। महोत्सव की उद्घाटन फिल्म प्रख्यात पोलिश फिल्म निर्माता पावेल पावलिकोव्स्की के निर्देशन में बनी ‘फादरलैंड’ थी।

इस महोत्सव में भारतीय पैनोरमा खंड में 18 भाषाओं की 76 फिल्में सहित 86 देशों की 150 से अधिक अंतरराष्ट्रीय फिल्में दिखाई जाएंग‍ी। मास्टरक्लास, कार्यशालाएँ, विशेष फिल्म प्रदर्शन और वेव्स फिल्म बाजार का 20वां संस्करण भी महोत्सव के प्रमुख आकर्षणों में शामिल हैं जो फिल्म निर्माताओं और फिल्म उद्योग से जुड़े पेशेवरों को विचारों के आदान-प्रदान और सहयोग के नए अवसर तलाशने का मंच प्रदान करेगा।

योगराज शर्मा

संपादक, आज की दिल्ली

और ख़बरें