सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi

छठ महापर्व आस्था, अनुशासन और ऊर्जा का प्रतीक : डॉ. प्रेम कुमार

योगराज शर्मा2 मिनट में पढ़ें
छठ महापर्व आस्था, अनुशासन और ऊर्जा का प्रतीक : डॉ. प्रेम कुमार

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर बिहार की सुख-समृद्धि, शांति और प्रगति की कामना की।

Slug : Local Updates

Marking : Lead All

Category : Local Updates, Festival , Politics, Religion

छठ महापर्व आस्था, अनुशासन और ऊर्जा का प्रतीक : डॉ. प्रेम कुमार

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर बिहार की सुख-समृद्धि, शांति और प्रगति की कामना की।

17 नवंबर , पटना (पटना , बिहार) : बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर प्रातःकालीन अर्घ्य के दौरान उदीयमान भगवान सूर्य को नमन किया और अर्घ्य अर्पित कर समस्त बिहारवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि छठ महापर्व हमारी धार्मिक आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण प्रतीक है। यह पर्व समाज को संयम, अनुशासन, स्वच्छता और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश देता है।

डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि छठ केवल धार्मिक अनुष्ठान तक सीमित नहीं है, बल्कि यह प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने और उसके संरक्षण का भी महापर्व है। सूर्योपासना के माध्यम से मानव जीवन में प्रकृति और पर्यावरण के महत्व को रेखांकित किया जाता है। यह पर्व सामाजिक समरसता, आपसी सहयोग और सामूहिक सहभागिता की भावना को भी मजबूत करता है।

उन्होंने कहा कि उदीयमान सूर्य नई ऊर्जा, नई आशा और नए संकल्प का प्रतीक हैं। भगवान भास्कर के प्रकाश से प्रेरणा लेकर सभी बिहारवासियों को राज्य के विकास में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। बिहार को शिक्षा, कृषि, उद्योग और रोजगार के क्षेत्रों में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि छठ महापर्व हमें स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति भी जागरूक करता है। नदियों, तालाबों और घाटों को स्वच्छ रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने छठी मइया और भगवान सूर्य से प्रार्थना की कि बिहार में सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली बनी रहे तथा राज्य विकास और प्रगति के नए आयाम स्थापित करे।

डॉ. प्रेम कुमार ने सभी छठव्रतियों के तप, त्याग, समर्पण और अटूट श्रद्धा को नमन करते हुए कामना की कि भगवान सूर्य एवं छठी मइया का आशीर्वाद बिहारवासियों पर सदैव बना रहे। साथ ही बिहार निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़ते हुए एक समृद्ध, विकसित और आत्मनिर्भर राज्य बने।

इस स्टोरी फोल्डर में :

बाइट - डॉ. प्रेम कुमार, बिहार विधानसभा अध्यक्ष

Caption : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर बिहार की सुख-समृद्धि, शांति और प्रगति की कामना की।

योगराज शर्मा

संपादक, आज की दिल्ली

और ख़बरें