दिल्ली में नशे के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश, 100 करोड़ की हेरोइन जब्त; 4 विदेशी नागरिकों समेत 26 गिरफ्तार


नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। पुरानी दिल्ली के जामा मस्जिद पुलिस स्टेशन में काउंसलिंग के लिए बुलाए गए एक युवक ने अचानक पुलिसकर्मियों पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में कुल 9 पुलिसकर्मी घायल हो गए। वारदात के बाद आरोपी थाने से फरार हो गया और रास्ते में एक व्यक्ति से चाकू की नोक पर स्कूटी छीनकर भागने लगा। बाद में पुलिस ने चितली कब्र इलाके में उसे घेर लिया। इस दौरान हुई मुठभेड़ में पुलिस की जवाबी फायरिंग से आरोपी के पैरों में 6 गोलियां लगीं।
पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान करीब 30 वर्षीय नबील के रूप में हुई है। वह जामा मस्जिद इलाके के काला महल का रहने वाला बताया जा रहा है। उसकी मां और बहन ने पुलिस से शिकायत की थी कि वह पारिवारिक विवाद के चलते उन्हें परेशान करता है। इसी शिकायत के आधार पर सोमवार दोपहर करीब 2:30 बजे उसे जामा मस्जिद थाने में काउंसलिंग के लिए बुलाया गया था।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, थाने में बातचीत के दौरान नबील ने अचानक अपने पास छिपाकर रखा चाकू निकाल लिया और पुलिसकर्मियों पर हमला शुरू कर दिया। इस हमले में सब-इंस्पेक्टर अजय, सब-इंस्पेक्टर अरविंद, हेड कांस्टेबल हरेंद्र, एएसआई श्रीकृष्ण और हेड कांस्टेबल बलजीत घायल हो गए। इनमें कुछ पुलिसकर्मियों को चेहरे और गर्दन पर गंभीर चोटें आईं।
थाने में हमला करने के बाद आरोपी मौके से भाग निकला। रास्ते में उसने एक राहगीर को चाकू दिखाकर उसकी स्कूटी छीन ली और फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट पुलिस ने स्पेशल स्टाफ और एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वॉड की टीमों को सक्रिय कर दिया। आरोपी की तलाश में आसपास के इलाकों में घेराबंदी की गई।
पुलिस टीमों ने आरोपी को चितली कब्र इलाके के हवेली आजम खां क्षेत्र में ट्रेस कर लिया। करीब शाम 4:30 बजे जब पुलिस ने उसे पकड़ने की कोशिश की तो उसने कथित तौर पर दोबारा चाकू से पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। इस घटना में चार अन्य पुलिसकर्मी अंकित, जयंत, लोकेश और परमिंदर घायल हो गए।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी के लगातार हमले को देखते हुए पुलिस ने नियंत्रित जवाबी फायरिंग की। कुल 8 राउंड गोलियां चलाई गईं, जिनमें से 6 आरोपी के पैरों में लगीं। इसके बाद पुलिस ने उसे काबू कर अस्पताल में भर्ती कराया।
पुलिस ने इस पूरे घटनाक्रम को लेकर तीन अलग-अलग एफआईआर दर्ज की हैं। इनमें पुलिसकर्मियों पर हमले, स्कूटी लूटने और चितली कब्र इलाके में पुलिस टीम पर दोबारा हमला करने से संबंधित मामले शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ वर्ष 2022 में दरियागंज थाने में भी खतरनाक हथियार से चोट पहुंचाने का एक मामला दर्ज हुआ था।
सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट के डीसीपी रोहित राजबीर सिंह ने घटनाक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल पहुंचाया गया और पूरे मामले की जांच की जा रही है। पुलिस की फॉरेंसिक टीम ने भी जामा मस्जिद थाने पहुंचकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं।
पुरानी दिल्ली के घनी आबादी वाले इलाके में दिनदहाड़े हुई इस घटना से स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। पुलिस अब आरोपी के खिलाफ दर्ज मामलों की जांच के साथ पूरे घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है।
विषय
संपादक, आज की दिल्ली







