सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi

दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक- 368 दर्ज किया गया

योगराज शर्मा1 मिनट में पढ़ें
दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक- 368 दर्ज किया गया

दीपावली के बाद दिल्ली की वायु गुणवत्‍ता और खराब हो गई है। राजधानी के कई इलाकों में आज सुबह कई इलाकों में घना धुंआ और धुंध छाई रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, आज सुबह सात बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक-एक्यूआई 368 दर्ज किया गया, जो बेहद खराब श्रेणी में है। सर्वोच्च न्यायालय ने दिल्ली-एनसीआर में सात और आठ नवंबर को सुबह छह से सात बजे तथा रात आठ से दस बजे तक केवल हरित पटाखे जलाने की अनुमति दी थी। सर्वोच्च न्यायालय ने यह भी निर्देश दिया था कि दिल्ली-एनसीआर में पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध आज से फिर लागू हो जाएगा।

योगराज शर्मा

संपादक, आज की दिल्ली

और ख़बरें