दिल्ली में 'नमो यमुना रिवर सफारी' की शुरुआत: सोनिया विहार से जगतपुर तक 12 किमी का रोमांचक सफर, जानें किराया और खास सुविधाएं


नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर का दमघोंटू वायु प्रदूषण अब केवल फेफड़ों और दिल तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि यह सीधे तौर पर लोगों के मानसिक स्वास्थ्य (Mental Health) को भी गंभीर रूप से प्रभावित कर रहा है। आईआईटी (IIT) दिल्ली और राम मनोहर लोहिया (RML) अस्पताल के मनोचिकित्सा विभाग की एक संयुक्त रिसर्च में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि हवा में PM 2.5 के बढ़ते स्तर से लोगों में एंग्जाइटी, घबराहट और बेचैनी की समस्या तेजी से बढ़ रही है।
कैसे दिमाग को नुकसान पहुंचाता है प्रदूषण? (रिसर्च के मुख्य बिंदु):
खून के जरिए दिमाग में सूजन: रिसर्च के मुताबिक, हवा में मौजूद PM 2.5 के अति-सूक्ष्म जहरीले कण सांस के जरिए फेफड़ों में पहुंचते हैं और वहां से रक्त प्रवाह (खून) में मिलकर सीधे दिमाग तक पहुंच जाते हैं। इससे मस्तिष्क में सूजन (Brain Inflammation) पैदा हो सकती है, जो मानसिक विकारों को जन्म देती है।
WHO मानक से 25 गुना अधिक जहर: विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, 24 घंटे में PM 2.5 का औसत स्तर 15 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर से अधिक नहीं होना चाहिए, जबकि दिल्ली में यह स्तर तय मानक से 25 गुना तक ज्यादा दर्ज किया जा रहा है।
सर्दियों में बढ़ते हैं अस्पताल में भर्ती होने के मामले: आरएमएल अस्पताल के मनोचिकित्सा विभाग की प्रमुख डॉ. प्रो. मीना चंद्रा ने बताया कि दिवाली और सर्दियों के दौरान प्रदूषण का स्तर चरम पर पहुंचने के साथ ही न्यूरोसाइकिएट्रिक और एंग्जाइटी से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ जाती है। कई मामलों में मरीजों की स्थिति बिगड़ने पर उनकी दवाओं की डोज बढ़ानी पड़ती है या तुरंत राहत के लिए SOS दवाएं देनी पड़ती हैं।
विषय
संपादक, आज की दिल्ली







