सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
दिल्ली

दिल्ली में 'नमो यमुना रिवर सफारी' की शुरुआत: सोनिया विहार से जगतपुर तक 12 किमी का रोमांचक सफर, जानें किराया और खास सुविधाएं

योगराज शर्मा2 मिनट में पढ़ें

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में यमुना नदी को पर्यटन के नए केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए 'नमो यमुना रिवर सफारी' की शुरुआत हो गई है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता द्वारा उद्घाटित इस आधुनिक फेरी सेवा के जरिए अब दिल्लीवासी और पर्यटक यमुना की लहरों पर सुहाने सफर का आनंद ले सकेंगे।


रूट, समय और टिकट की पूरी जानकारी:


  • 12 किलोमीटर का राउंड ट्रिप: यह फेरी सेवा सोनिया विहार के वजीराबाद घाट से शुरू होकर जगतपुर गांव स्थित शनि मंदिर घाट तक 6 किलोमीटर लंबे जलमार्ग पर चलेगी और वापस वजीराबाद घाट लौटेगी। कुल 12 किलोमीटर की इस यात्रा में लगभग 35 से 40 मिनट का समय लगेगा।

  • किराया और एंट्री फीस: सफारी का आनंद लेने के लिए प्रति व्यक्ति 500 रुपये का टिकट निर्धारित किया गया है। वहीं, जो लोग फेरी में सफर किए बिना केवल घाट और प्लेटफॉर्म क्षेत्र में घूमना चाहते हैं, उनके लिए 50 रुपये का प्रवेश शुल्क रखा गया है।

फेरी और घाट पर मिलने वाली आधुनिक सुविधाएं:


  • पूरी तरह एसी और सुरक्षित: इस फेरी में एक बार में 30 यात्री सफर कर सकेंगे। अंदर आरामदायक सीटों के साथ-साथ ऊपरी डेक पर खड़े होकर यमुना के नजारों को देखने की सुविधा भी दी गई है। सुरक्षा के लिए प्रत्येक यात्री को लाइफ जैकेट उपलब्ध कराई जाएगी।

  • फूड कोर्ट और किड्स जोन: पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए वजीराबाद घाट पर फूड कियोस्क, रेस्टोरेंट और बच्चों के मनोरंजन के लिए विशेष 'किड्स जोन' भी विकसित किए जा रहे हैं।

योजना पर शुरू हुई सियासत: दूसरी ओर, इस परियोजना को लेकर दिल्ली में राजनीति भी शुरू हो गई है। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने सरकार को घेरते हुए कहा कि जब तक यमुना का पानी पूरी तरह साफ नहीं हो जाता और नालों के सीवेज का उचित ट्रीटमेंट नहीं होता, तब तक नदी में क्रूज या फेरी सेवा शुरू करना जल्दबाजी भरा कदम है।


योगराज शर्मा

संपादक, आज की दिल्ली

दिल्ली की और ख़बरें

सभी देखें