दिल्ली में 'नमो यमुना रिवर सफारी' की शुरुआत: सोनिया विहार से जगतपुर तक 12 किमी का रोमांचक सफर, जानें किराया और खास सुविधाएं


नई दिल्ली: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सोनिया विहार इलाके में पांचवें पुश्ते के पास गुरुवार सुबह करीब 5:09 बजे एक तेज रफ्तार डंपर और ऑटो के बीच हुई भीषण टक्कर में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 6 महीने की गर्भवती महिला समेत कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद आरोपी डंपर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।
हादसे से उजड़ गईं दो परिवारों की खुशियां:
दिवाली मनाकर लौट रहे युवक की मौत: ऑटो में दो महिलाओं और एक 6 महीने की बच्ची सहित कुल 8 लोग सवार थे। पुलिस ने घायलों को जग प्रवेश चंद्र अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने चौहान पट्टी निवासी सतवीर (32) और एक अज्ञात व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। सतवीर अपनी पत्नी मोनी (26) और 6 महीने की बेटी कनिका के साथ उत्तर प्रदेश के कासगंज से दिवाली मनाकर घर लौट रहे थे।
अजन्मे बच्चे की मौत, दंपती की हालत नाजुक: हादसे में चौहान पट्टी निवासी राजा (32) और उनकी 6 महीने की गर्भवती पत्नी राखी (26) गंभीर रूप से घायल हो गए। राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में इमरजेंसी ऑपरेशन के दौरान राखी का गर्भपात हो गया और अजन्मे बच्चे ने दुनिया देखने से पहले ही दम तोड़ दिया। राखी पेट दर्द की जांच कराकर पति के साथ अस्पताल से घर लौट रही थीं। दंपती की हालत नाजुक बनी हुई है।
रॉन्ग साइड चलने वाले भारी वाहनों पर स्थानीय लोगों का गुस्सा: स्थानीय निवासियों के अनुसार, पुश्ता रोड पर भारी वाहन अक्सर रॉन्ग साइड चलते हैं, जिससे आए दिन हादसों का खतरा बना रहता है। पुलिस ने डंपर और ऑटो को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालते हुए फरार डंपर चालक की तलाश तेज कर दी है।
विषय
संपादक, आज की दिल्ली







