सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi

नई दिल्ली: सिनेमा, स्टारडम और ब्रांडिंग के रिश्तों पर मंथन

योगराज शर्मा1 मिनट में पढ़ें
नई दिल्ली: सिनेमा, स्टारडम और ब्रांडिंग के रिश्तों पर मंथन

दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित चर्चा में विशेषज्ञों ने कहा कि फिल्में अब केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि सांस्कृतिक अनुभव और ब्रांड का रूप ले चुकी हैं।

नवंबर 18, नई दिल्ली: दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में सिनेमा और ब्रांडिंग के बदलते रिश्तों पर आधारित किताब 'व्हेन ब्रांडिंग मेट द मूवीज़' को लेकर एक परिचर्चा आयोजित की गई।

नेशनल बुक ट्रस्ट द्वारा मंगलवार को प्रकाशित इस किताब के लेखक वरिष्ठ सिविल सेवक चैतन्य प्रसाद, ज़ोया अहमद और वैष्णवी श्रीनिवासन हैं।

परिचर्चा में सिनेमा, मीडिया और नीति जगत की कई जानी-मानी हस्तियों ने हिस्सा लिया।

चर्चा के दौरान पैनल के सदस्यों ने कहा कि आज फिल्में केवल कहानियों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि स्टारडम, संगीत, प्रोडक्शन हाउस और सोशल मीडिया के जरिए एक सांस्कृतिक अनुभव और ब्रांड का रूप ले रही हैं।

इंडिया इंटरनेशनल सेंटर के निदेशक के. एन. श्रीवास्तव ने कहा कि ब्रांडिंग आज रोजमर्रा की जिंदगी के हर क्षेत्र में अपनी जगह बना चुकी है।

उन्होंने कहा कि 'पाकीज़ा' जैसी फिल्मों के किरदारों ने दशकों तक युवाओं के करियर और सोच को प्रभावित किया है।

वरिष्ठ फिल्म निर्माता और लेखक अमित खन्ना ने कहा कि भारतीय सिनेमा के पहले बड़े ब्रांड के. एल. सहगल थे।

(बाइट- चैतन्य प्रसाद, लेखक)

(बाइट- वैष्णवी श्रीनिवासन ,सह-लेखिका)

(बाइट- के. एन. श्रीवास्तव, निदेशक,आईआईसी)

(बाइट- अमित खन्ना,फिल्म निर्माता एवं लेखक)

योगराज शर्मा

संपादक, आज की दिल्ली

और ख़बरें