सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
दिल्ली

नशे को कहें ना, जिंदगी को चुनें हाँ!" नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए आउटर जिला पुलिस की बड़ी पहल

योगराज शर्मा1 मिनट में पढ़ें

राजधानी दिल्ली को नशा मुक्त बनाने के संकल्प के साथ 'नशा मुक्त भारत अभियान' (Nasha Mukt Bharat Abhiyaan) के तहत आउटर जिला पुलिस (Outer District Police) द्वारा विशेष जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।पुलिस का मुख्य उद्देश्य युवाओं और आम नागरिकों को नशे के दुष्प्रभावों से आगाह करना और उन्हें स्वस्थ, सुरक्षित व सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। नशा न केवल एक व्यक्ति की सेहत, मानसिक संतुलन और भविष्य को बर्बाद करता है, बल्कि पूरे परिवार व समाज की नींव को भी हिला देता है।आउटर जिला पुलिस विभिन्न कॉलोनियों, शिक्षण संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों पर संवाद स्थापित कर लोगों से अपील कर रही है कि वे नशे के इस जाल से दूर रहें और अपने आसपास किसी भी अवैध ड्रग्स गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

योगराज शर्मा

संपादक, आज की दिल्ली

दिल्ली की और ख़बरें

सभी देखें