विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने प्रमुख क्षेत्रों में भारत-जापान सहयोग मजबूत करने का आह्वान किया


पटना में गिरिराज सिंह ने नीतीश सेतु के नामकरण पर RJD को घेरा। बोले- लालू परिवार को नीतीश कुमार का लॉकेट पहनना चाहिए।
पटना में गिरिराज सिंह ने नीतीश सेतु के नामकरण पर RJD को घेरा। बोले- लालू परिवार को नीतीश कुमार का लॉकेट पहनना चाहिए।
17 नवंबर , पटना (पटना , बिहार) : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह दिल्ली से पटना पहुंचे, जहां पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने बिहार की राजनीति समेत कई समसामयिक मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी। राघोपुर-बिदुपुर सिक्स लेन पुल का नाम 'नीतीश सेतु' रखे जाने पर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की आपत्ति को लेकर उन्होंने तेजस्वी यादव और लालू प्रसाद यादव के परिवार पर तीखा हमला बोला। वहीं, छठ गीतों और नमाज से जुड़े बयान तथा दिल्ली के शीशमहल को आम जनता के लिए खोले जाने के मुद्दे पर भी अपनी बात रखी।
नीतीश सेतु के नामकरण को लेकर जारी राजनीतिक विवाद पर गिरिराज सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल की ओर से पुल का नामकरण पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के नाम पर करने की मांग करना उचित नहीं है। उन्होंने इस मांग पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए इसे 'नमकहरामी' करार दिया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि तेजस्वी यादव को नीतीश कुमार का लॉकेट पहनना चाहिए और लालू प्रसाद यादव के पूरे परिवार को भी उनका लॉकेट पहनना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि यदि नीतीश कुमार का साथ नहीं मिला होता तो राष्ट्रीय जनता दल 22 सीटों पर भी सिमटकर रह जाता।
गिरिराज सिंह ने कहा कि राघोपुर-बिदुपुर पुल का निर्माण मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सोच और पहल का परिणाम है। ऐसे में पुल का नाम उनके नाम पर रखा जाना पूरी तरह उचित है। उन्होंने कहा कि इस निर्णय का स्वागत किया जाना चाहिए।
वहीं, एआईएमआईएम नेता वारिस पठान के उस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए, जिसमें उन्होंने रेलवे स्टेशन पर छठ पूजा के गीत बजाए जाने की स्थिति में नमाज पढ़ने की बात कही थी, गिरिराज सिंह ने कहा कि अब यह फैसला होगा कि आगे छठ रुकता है या नमाज पढ़ी जाती है। इस मुद्दे पर उनकी टिप्पणी ने धार्मिक आयोजनों और सार्वजनिक स्थलों के इस्तेमाल को लेकर जारी बहस को और राजनीतिक चर्चा के केंद्र में ला दिया है।
इसके अलावा दिल्ली स्थित शीशमहल को आम जनता के लिए खोले जाने के सवाल पर भी केंद्रीय मंत्री ने सहमति जताई। उन्होंने इसे सही कदम बताते हुए कहा कि शीशमहल को जनता के लिए खोलना उचित है।
पटना एयरपोर्ट पर गिरिराज सिंह के इन बयानों के बाद नीतीश सेतु के नामकरण, आरजेडी की मांग और धार्मिक मुद्दों को लेकर बिहार की सियासत में बयानबाजी तेज होने के संकेत मिले हैं।
इस स्टोरी फोल्डर में :
बाइट - गिरिराज सिंह केंद्रीय मंत्री
Caption : पटना में गिरिराज सिंह ने नीतीश सेतु के नामकरण पर RJD को घेरा। बोले- लालू परिवार को नीतीश कुमार का लॉकेट पहनना चाहिए।
स्रोत: प्रसार भारती (पीबी-शब्द)
संपादक, आज की दिल्ली







