सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
दिल्ली

पश्चिमी दिल्ली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया छठ महापर्व, सांसद कमलजीत सहरावत सहित कई जनप्रतिनिधियों ने छठ घाटों पर पहुंचकर दी शुभकामनाएं

योगराज शर्मा1 मिनट में पढ़ें

नई दिल्ली। पश्चिमी जिला के विभिन्न क्षेत्रों में छठ महापर्व बड़े ही श्रद्धा, आस्था और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर पश्चिमी लोकसभा सांसद कमलजीत सहरावत ने पश्चिमी जिला के अंतर्गत आने वाले विभिन्न छठ घाटों पर पहुंचकर छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को पर्व की शुभकामनाएं दीं और सभी के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

मादीपुर विधानसभा में कैलाश गंगवाल द्वारा विभिन्न स्थानों पर छठ पूजा के कार्यक्रम आयोजित किए गए। वहीं राजौरी गार्डन में कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने विभिन्न छठ घाटों पर पहुंचकर श्रद्धालुओं से मुलाकात की और उन्हें छठ महापर्व की बधाई दी।

जनकपुरी में कैबिनेट मंत्री आशीष सूद ने विभिन्न स्थानों पर आयोजित छठ पूजा कार्यक्रमों में भाग लिया। वहीं हरिनगर में विधायक श्याम शर्मा ने विभिन्न छठ घाटों पर पहुंचकर छठ पर्व मनाने वाले श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर पश्चिमी जिला अध्यक्ष चंद्रपाल बक्शी, जिला महासचिव श्वेता सैनी, निगम पार्षद हरीश ओबेराय, जिला उपाध्यक्ष कुनाल साहनी, जिला कोषाध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

छठ महापर्व के दौरान सभी घाटों पर श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का वातावरण देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने भगवान सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार एवं समाज की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की।

इस अवसर पर सांसद कमलजीत सहरावत ने छठ पर्व की महत्ता को रेखांकित करते हुए कहा कि छठ महापर्व भारतीय संस्कृति, लोक आस्था, प्रकृति के प्रति सम्मान और सामाजिक एकता का प्रतीक है। यह पर्व समाज के सभी वर्गों को एक सूत्र में जोड़ने का संदेश देता है। डीडीए सदस्य एवं भाजपा राष्ट्रीय टीम के पदाधिकारी राजीव बब्बर भी पश्चिमी जिला के विभिन्न स्थानों पर छठ पर्व मनाने के लिए पहुंचे और सभी को इस पर्व पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

योगराज शर्मा

संपादक, आज की दिल्ली

दिल्ली की और ख़बरें

सभी देखें