सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi

पोखरण में 'भार्गवास्त्र' का परीक्षण सफलतापूर्वक पूरा

योगराज शर्मा1 मिनट में पढ़ें

भारत ने स्वदेशी काउंटर स्वार्म ड्रोन सिस्टम 'भार्गवास्त्र' का विकास और एकीकरण पूरा कर लिया है। राजस्थान के पोखरण में इसका परीक्षण किया गया, जो दुश्मन के ड्रोन झुंड से निपटने में सक्षम है।

Relevance: Urgent

Slug: Bhargavastra-Drone

Category: Defence / Government

27 नवंबर, नई दिल्ली : दुश्मन के ड्रोन झुंड से निपटने के लिए भारत ने अपनी स्वदेशी रक्षा क्षमता में एक और अहम उपलब्धि हासिल की है। सोलर डिफेंस एंड एयरोस्पेस लिमिटेड ने 'भार्गवास्त्र' नाम से वाहन पर तैनात किए जाने वाले काउंटर स्वार्म ड्रोन सिस्टम का सफलतापूर्वक विकास और एकीकरण किया है।

इस सिस्टम का 20 से 24 नवंबर 2026 तक राजस्थान के पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में आंतरिक परीक्षण पूरा किया गया। भार्गवास्त्र को भारत का पहला स्वदेशी दो-स्तरीय वाहन आधारित काउंटर स्वार्म ड्रोन सिस्टम बताया गया है। इसकी खासियत यह है कि यह दुश्मन के कई ड्रोनों को एक साथ निशाना बनाने में सक्षम है।

इसमें एयर डिफेंस रॉकेट और गाइडेड माइक्रो मिसाइलों को शामिल किया गया है, जो दो अलग-अलग स्तरों पर ड्रोन हमलों से सुरक्षा प्रदान करेंगे। ड्रोन के जरिए होने वाले हमलों की बढ़ती चुनौती के बीच भार्गवास्त्र को भारत की स्वदेशी हवाई रक्षा क्षमता मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

(Photo/Video Source: सोलर डिफेंस एंड एयरोस्पेस लिमिटेड)

योगराज शर्मा

संपादक, आज की दिल्ली

और ख़बरें