सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi

भारतीय सूचना सेवा के वरिष्ठ अधिकारी एल. मधु नाग ने आकाशवाणी के महानिदेशक का पदभार संभाला

योगराज शर्मा1 मिनट में पढ़ें
भारतीय सूचना सेवा के वरिष्ठ अधिकारी एल. मधु नाग ने आकाशवाणी के महानिदेशक का पदभार संभाला

भारतीय सूचना सेवा के वरिष्ठ अधिकारी एल. मधु नाग ने आज आकाशवाणी के महानिदेशक का पदभार संभाल लिया है। इस पद पर नियुक्ति से पहले श्री मधुनाग नई दिल्ली के भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी) में कुलसचिव के पद पर कार्यरत थे। 1994 बैच के भारतीय सूचना सेवा के अधिकारी श्री मधुनाग को केंद्रीय संचार ब्यूरो और दूरदर्शन सहित सूचना और प्रसारण मंत्रालय की विभिन्न मीडिया इकाइयों में कार्य करने का व्यापक अनुभव है।

योगराज शर्मा

संपादक, आज की दिल्ली

और ख़बरें