सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi

भारत रत्न सी. सुब्रमण्यम की पुण्यतिथि पर उपराष्ट्रपति ने श्रद्धांजलि अर्पित की

योगराज शर्मा1 मिनट में पढ़ें
भारत रत्न सी. सुब्रमण्यम की पुण्यतिथि पर उपराष्ट्रपति ने श्रद्धांजलि अर्पित की

श्री राधाकृष्णन ने कहा कि सी. सुब्रमण्यम ने अपना पूरा जीवन त्याग, ईमानदारी और देशभक्ति के आदर्शों को समर्पित किया।

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने भारत रत्न सी. सुब्रमण्यम की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने कहा कि सी. सुब्रमण्यम ने स्वतंत्रता के बाद तमिलनाडु और केंद्र सरकार में कई महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए लोक प्रशासन में उल्लेखनीय योगदान दिया।

श्री राधाकृष्णन ने कहा कि सी. सुब्रमण्यम ने अपना पूरा जीवन त्याग, ईमानदारी और देशभक्ति के आदर्शों को समर्पित किया। उन्होंने देश में हरित क्रांति और श्वेत क्रांति की नींव रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके प्रयासों से भारत की खाद्य सुरक्षा मजबूत हुई और देश दुनिया का सबसे बड़ा दूध उत्पादक बना।

योगराज शर्मा

संपादक, आज की दिल्ली

और ख़बरें