सांसद और विधायक ने हरी नगर विधानसभा क्षेत्र के छट घाटो का निरीक्षण किया।


नई दिल्ली, 13 नवम्बर, 2026 - दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री देवेन्द्र यादव ने छठ पर्व के नहाए खाए की शुरुआत के दिन वजीराबाद के सूरघाट घाट पर यमुना सफाई और व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए दौरा करते हुए कहा कि भाजपा की रेखा गुप्ता सरकार का छठ महापर्व के लिए 1400 घाट बनाने का दावा पूरी तरह से पूर्वांचल श्रद्धालुओं को बरगलाने वाला है क्योंकि वजीराबाद से औखला तक यमुना किनारे तक गंदगी, बदहाली और यमुना किनारे कूड़े की भरमार के अलावा कुछ नही है। उन्होंने कहा कि जनता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने में भाजपा सरकार मजाक बनाकर रखा है, कोई भी त्यौहार, पर्व हो, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता लोगों को गुमराह करने के लिए कोरी नौटंकी और ड्रामेबाजी करने के सिवा कुछ नही कर रही।
वजीराबाद स्थित यमुना के सूरघाट का दौरा करने वालों में प्रदेश अध्यक्ष श्री देवेन्द्र यादव के साथ पूर्व विधायक भीष्म शर्मा, प्रदेश महासचिव डा0 पी0के0 मिश्रा, श्री प्रमोद जयंत और बाल किशन बाली, पूर्वाचंल सैल चेयरमैन डा0 सुधांशु कुमार, जिला अध्यक्ष मंगेश त्यागी, राहुल ढाका, प्रदेश प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़, कम्युनिकेशन विभाग के वाईस चेयरमैन अनुज आत्रेय, राहुल डबला, प्रमोद नरवाल, विषम शर्मा, प्रिया जयंत, आदित्य नारायण मिश्रा, चन्द्रशेखर, देवानन्द चैधरी, कुलदीप भाटी, विपुल सिंह, कमल सिंह, ब्रहम सिंह तोमर, मोहित प्रधान, राम लोटन, नारायण सिंह, डा0 वाई.के. झा, दूधनाथ, लाल जी, अनिकेत, साधना मिश्रा, अशोक दूबे, शाहजाद सहित बड़ी संख्या में पूर्वांचल श्रद्धालु भी मौजूद थे।
श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि दिल्ली की भाजपा सरकार यमुना में स्वच्छ पानी होने और जनता को साफ पानी में स्नान कराने के झूठे दावे कर रही है, जबकि आज सूरघाट पर भाजपा सरकार की पोल खोल दी है। यहां नजफगढ़ नाला सीधे यमुना नदी में गिर रहा है और इसी जहरीले व दूषित पानी में गरीब जनता को छठ पूजा के अवसर पर स्नान करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। भाजपा के नेता और मंत्री यमुना सफाई के नाम पर केवल राजनीतिक ड्रामा करते हैं। उन्हें अगर यमुना की वास्तविक स्थिति देखनी है तो सोनिया विहार जैसे उन स्थानों पर नहीं, बल्कि जहां नाले सीधे यमुना में गिरते हैं, उसके आगे जाकर स्नान करके दिखाना चाहिए। तब उन्हें समझ आएगा कि दिल्ली की गरीब जनता किस जहरीले पानी में आस्था के नाम पर अपनी जान और स्वास्थ्य को जोखिम में डालने के लिए मजबूर है। भाजपा सरकार ने जनता की आस्था के साथ खिलवाड़ किया है और यमुना की सफाई के नाम पर सिर्फ झूठे प्रचार और दिखावे की राजनीति की है।
श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पूर्वाचंल श्रद्धालुओं को प्रोत्साहित कर रही है कि लोग यमुना मंे डुबकी लगाकर छठ पर्व को श्रद्धापूर्वक मनाएं। लेकिन यमुना के दूषित, काले और जहरीला पानी मंे अगर श्रद्धालु डुबकी लगाऐंगे तो निश्चित ही वो बीमार पड़ जाऐंगे क्योंकि यमुना अनुपचारित नाले का सीवर का पानी छोड़ा जा रहा है। वजीराबाद पर नहाए खाए की परम्परा को निभाने के लिए यमुना में डुबकी लगाने आई महिलाओं ने प्रदेश अध्यक्ष श्री देवेन्द्र यादव से सरकार के प्रति नाराजगी जताते हुए कहा कि प्रशासन ने साफ सफाई, शौचालय, सार्वजनिक सुविधाएं और कपड़े बदलने के लिए कोई व्यवस्था नही की है।
श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि दिल्ली सरकार सर्वे, निरीक्षण करके एक बयान जारी कर देती है जबकि यहां हालात देखने के बाद दिख रहा है कि यमुना सफाई पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की दिल्ली सरकार झूठे और खोखले वादे, दावे करके पैसे खर्च करने की खानापूर्ति दस्तावेजों में तो पूरी करती है लेकिन हालात में सुधार और यमुना सफाई पर कोई काम नही किया। उन्होंने कहा कि उत्तरी पूर्वी संसदीय क्षेत्र के सांसद श्री मनोज तिवारी ने सोनिया विहार में डुबकी लगार यमुना की सफाई का दावा किया था, मैं कहना चाहता हूॅ कि वजीराबाद के सूरघाट पर आकर भाजपा नेता डुबकी लगाएं, जहां हजारों श्रद्धालु छठ आस्था को पूरा करने के लिए डुबकी लगाने के आए है और अगले 3 दिनों यहां आकर साथ में बीमारी लेकर जाऐंगे।
श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि यमुना के काले पानी को देखकर लग रहा है कि भाजपा मुख्यमंत्री ने यमुना सफाई पर करोड़ो खर्च करके और मुनक नहर पर 11 किलोमीटर छठ घाट बनाने का ड्रामा सिर्फ लोगों की आस्था को धोखा देने का काम है। दिल्ली सरकार को छठ महापर्व की महत्वता को देखते हुए हरियाणा सरकार से यमुना में पानी छोड़ने के लिए अनुरोध करना चाहिए था, लेकिन यमुना का काला पानी देखकर स्पष्ट हो गया है कि भाजपा को पूर्वांचल के लोगों से सिर्फ वोट चाहिए, उनकी श्रद्धा से कोई सरोकार नही है। उन्होंने कहा सच्चाई तो यह है कि न तो आम आदमी पार्टी और न ही भाजपा सरकार ने यमुना सफाई के लिए कुछ नही किया। यमुना सफाई पर पिछले 12 वर्षों में खर्च हुए हजारों करोड़ रुपये सिर्फ भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गए, अगर दोनो सरकारों ने एक प्रतिशत भी यमुना सफाई का काम किया होता, तो यमुना विषैली, प्रदूषित, अमोनिया ग्रस्त झाग वाली नही होती।
संपादक, आज की दिल्ली







