सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
दिल्ली

सांसद और विधायक ने हरी नगर विधानसभा क्षेत्र के छट घाटो का निरीक्षण किया।

योगराज शर्मा1 मिनट में पढ़ें

दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती कमलजीत सहरावत एवं हरि नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्याम शर्मा ने हरि नगर विधानसभा के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया तथा छठ पूजा समितियों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों से मुलाकात कर तैयारियों का जायजा लिया।

इस दौरान घाटों पर मौजूद कमियों एवं समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए मौके पर ही उनका समाधान करवाया गया, ताकि छठ पूजा की तैयारियों एवं आयोजन में किसी प्रकार की कोई बाधा उत्पन्न न हो। इस अवसर पर विधायक श्याम शर्मा ने कहा कि

हमारा संकल्प है कि छठी मैया के पावन पर्व पर श्रद्धालुओं को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हों और पूजा के सभी कार्य सुचारू रूप से एवं भव्य तरीके से संपन्न हों।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष चंद्रपाल बक्शी जी एवं जिला महामंत्री चरनजीत सिंह लवली मंडल अध्यक्ष हेमंत हांडा, शशी तंवर, सुभाष तंवर एवं जिला पदाधिकारी में जिला उपाध्यक्ष कुनाल साहनी, जिला मंत्री अनमोल कत्याल, स्वाती शर्मा, रेनू भारती,सुन्दर निगम,विनोद चावला, रजनीश दिवान, रविन्द्र सिंह सोनू,अमरजीत सिंह अमर सहित मंडलों के अध्यक्ष अपनी टीम के साथ मोजूद रहे।

13/11/2026

अमरजीत सिंह अमर मीडिया प्रभारी पश्चिमी जिला भाजपा।8076545200

योगराज शर्मा

संपादक, आज की दिल्ली

दिल्ली की और ख़बरें

सभी देखें