दिवाली से पहले ही जहरीली हुई दिल्ली की हवा: 4 दिन में 117 से 377 पहुंचा AQI; धीमी हवा और बढ़ती नमी से स्मॉग का साया, 22 इलाकों में 'गंभीर' श्रेणी


राजधानी दिल्ली में रेलवे पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए रेलवे पार्सल के जरिए मंगाया गया 1286 किलोग्राम संदिग्ध मांस बरामद किया है। आशंका जताई जा रही है कि यह प्रतिबंधित बीफ (गोमांस) हो सकता है।
डीसीपी रेलवे के अनुसार, यह संदिग्ध खेप हैदराबाद से दक्षिण एक्सप्रेस ट्रेन के जरिए दिल्ली भेजी गई थी। पार्सल की जांच के दौरान 20 थर्माकोल के बड़े कार्टन मिले, जिनमें बर्फ और पैकिंग के बीच भारी मात्रा में यह मांस छिपाकर रखा गया था।
पुलिस और संबंधित विभागों ने तुरंत खेप को जब्त कर लिया है और मांस के नमूने जांच (फॉरेंसिक लैब) के लिए भेज दिए गए हैं ताकि पुष्टि हो सके कि यह वास्तव में बीफ है या कोई अन्य मांस। रेलवे पुलिस अब पार्सल भेजने वाले (कंसाइनर) और दिल्ली में इसे रिसीव करने वाले गिरोह की पहचान व धरपकड़ में जुट गई है।
विषय
संपादक, आज की दिल्ली







