सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
दिल्ली

'5 करोड़ दो वरना जान से मार देंगे': दिल्ली में डिफेंस कंपनी के MD को कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा की धमकी, पुलिस जांच में जुटी

योगराज शर्मा1 मिनट में पढ़ें

दिल्ली में फिर गूंजी गैंगस्टर की धमकी: डिफेंस कंपनी के MD से मांगी ₹5 करोड़ की रंगदारी! राजधानी दिल्ली में व्यापारियों और उद्योगपतियों को गैंगस्टरों द्वारा धमकी देकर रंगदारी मांगने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताज़ा मामले में दिल्ली स्थित एक प्रतिष्ठित डिफेंस कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) को कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा (Rohit Godara) के नाम से जान से मारने की धमकी मिली है। आरोपियों ने फोन कॉल के ज़रिए सीधे तौर पर 5 करोड़ रुपये की रंगदारी (Extortion) की मांग की है और रकम न देने पर गंभीर परिणाम भुगतने व जान से मारने की चेतावनी दी है। धमकी देने वाले ने खुद को गैंगस्टर रोहित गोदारा बताते हुए कंपनी के MD से 5 करोड़ रुपये देने को कहा। फोन पर साफ तौर पर कहा गया कि यदि मांग पूरी नहीं हुई, तो उनकी जान को खतरा होगा। पीड़ित की शिकायत के आधार पर दिल्ली पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस की स्पेशल सेल और क्राइम ब्रांच की टीमें कॉल डिटेल्स, वॉयस सैंपल और नंबर की लोकेशन ट्रैक करने में जुट गई हैं।

योगराज शर्मा

संपादक, आज की दिल्ली

दिल्ली की और ख़बरें

सभी देखें