सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi

सीमा सुरक्षा बल ने आज त्रिपुरा में उत्साह के साथ मनाया संडेज़ ऑन साइकिल का 100वां आयोजन

योगराज शर्मा1 मिनट में पढ़ें
सीमा सुरक्षा बल ने आज त्रिपुरा में उत्साह के साथ मनाया संडेज़ ऑन साइकिल का 100वां आयोजन

सीमा सुरक्षा बल-बीएसएफ ने आज त्रिपुरा में संडेज़ ऑन साइकिल का 100वां आयोजन उत्साह के साथ मनाया।

इस अवसर पर बीएसएफ की 104वीं बटालियन की एफ कंपनी के जवानों ने सहायक कमांडेंट सितु गुप्ता के नेतृत्व में साइकिल रैली निकाली और जुंबा नृत्य में भाग लिया।

कार्यक्रम में बीएसएफ के कुल 29 जवानों ने भाग लिया। यह आयोजन बीएसएफ के स्थापना दिवस समारोहों के अंतर्गत किया गया। इसके माध्यम से बल ने फिटनेस, अनुशासन, एकता और देश के प्रति समर्पित सेवा की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

योगराज शर्मा

संपादक, आज की दिल्ली

और ख़बरें