चावड़ी बाजार इमारत हादसा: मौके पर पहुंचीं CM रेखा गुप्ता; 2 इंजीनियर तत्काल सस्पेंड, ठेकेदार पर FIR के निर्देश


हरिद्वार में कुंभ-2027 की तैयारियों के तहत नवनिर्मित घाटों तक गंगा की धारा पहुंचने लगी है। गंगा नहर की क्लोजर अवधि समाप्त होने के बाद नहर में पानी छोड़ना शुरू कर दिया गया है।
हरिद्वार में कुंभ-2027 की तैयारियों के तहत नवनिर्मित घाटों तक गंगा की धारा पहुंचने लगी है। गंगा नहर की क्लोजर अवधि समाप्त होने के बाद नहर में पानी छोड़ना शुरू कर दिया गया है।
09 नवम्बर 2026, हरिद्धार: हरिद्वार में कुंभ-2027 की तैयारियों के तहत नवनिर्मित घाटों तक गंगा की धारा पहुंचने लगी है। गंगा नहर की क्लोजर अवधि समाप्त होने के बाद नहर में पानी छोड़ना शुरू कर दिया गया है। कुंभ की तैयारियों के तहत सिंचाई विभाग की ओर से गंगा नहर और एस्केप चैनल पर करीब सवा तीन किलोमीटर लंबे 10 नए घाट बनाए जा रहे हैं। वहीं, हरकी पैड़ी के निकट शोल क्षेत्र में 82 मीटर लंबे एक अन्य घाट का निर्माण भी किया जा रहा है। इससे हरिद्वार में गंगा किनारे घाटों की कुल लंबाई करीब 16 किलोमीटर हो जाएगी। नहर बंदी के दौरान नए घाटों के जलमग्न हिस्सों का निर्माण और पुराने घाटों की मरम्मत पूरी कर ली गई है। अब घाटों को अंतिम रूप देने के साथ ही सौंदर्यीकरण का काम किया जा रहा है, जिसे 30 नवंबर तक पूरा करने का लक्ष्य है।
इन घाटों के विकसित होने से कुंभ के दौरान श्रद्धालुओं को स्नान के लिए अतिरिक्त स्थान उपलब्ध होगा। साथ ही, प्रमुख स्नान स्थलों पर भीड़ का दबाव कम करने और बेहतर भीड़ प्रबंधन में भी मदद मिलेगी। करीब 16 किलोमीटर लम्बे पक्के घाट, आगामी कुंभ में श्रद्धालुओं की आस्था के साथ ही उनकी सुविधा, सुरक्षित स्नान और बेहतर व्यवस्थाओं का मजबूत आधार बनेंगे।
स्रोत: प्रसार भारती (पीबी-शब्द)
विषय
संपादक, आज की दिल्ली







