सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
राजनीति

E20 पेट्रोल के खिलाफ सड़कों पर उतरी AAP: अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में PM आवास की ओर पैदल मार्च; शुद्ध पेट्रोल के विकल्प की मांग

योगराज शर्मा1 मिनट में पढ़ें

Arvind Kejriwal AAP Protest March. Source: Hindustan Times / Hindustan Times via Getty Images

नई दिल्ली:

देश की राजधानी दिल्ली में 20 प्रतिशत एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल (E20 Fuel) को अनिवार्य किए जाने के विरोध में सियासी घमासान तेज हो गया है। आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री आवास की ओर जोरदार पैदल मार्च निकाला।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ तीखी नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने "बंद करो, बंद करो, एथेनॉल खरीदना बंद करो", "पेट्रोल चोर कहां मिलेंगे, बीजेपी के दफ्तर में" और "तेल चोरी बंद करो" जैसे नारे लगाए।

आम आदमी पार्टी (AAP) की मुख्य मांगें और आरोप

  • ईंधन चुनने का अधिकार (Fuel Choice): अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सरकार आम जनता पर जबरन E20 पेट्रोल थोप रही है। पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं को सामान्य/शुद्ध पेट्रोल और E20 पेट्रोल दोनों का विकल्प मिलना चाहिए, ताकि वाहन मालिक अपनी जरूरत के अनुसार चुनाव कर सकें।

  • पुराने वाहनों को नुकसान का डर: पार्टी का आरोप है कि बिना पूर्व तैयारी और विकल्प दिए E20 को अनिवार्य करने से करोड़ों पुराने वाहनों के इंजन पर बुरा असर पड़ सकता है, जिससे आम जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा।

  • 2.5 लाख हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन: AAP ने दावा किया कि इस अभियान के तहत करीब 2.5 लाख लोगों के हस्ताक्षर जुटाए गए हैं। पार्टी इस ज्ञापन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सौंपने और इस मुद्दे पर चर्चा के लिए मिलने का समय मांग रही है।

योगराज शर्मा

संपादक, आज की दिल्ली

राजनीति की और ख़बरें

सभी देखें