AAP की चंदा रिपोर्ट: 68% की भारी गिरावट, मिले ₹12.10 करोड़; CJP नेता आशुतोष रांका ने भी दिया दान, डोनर लिस्ट में अरविंद केजरीवाल और आतिशी का नाम


केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को अहमदाबाद के बडाज इलाके में 700 से अधिक नवनिर्मित आवासों का उद्घाटन किया और 1,024 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं को शहर की जनता को समर्पित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने दीपावली और नए साल की शुभकामनाएं दीं।
Date- 9 November 2026, Ahmedbad, Gujarat
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को अहमदाबाद के बडाज इलाके में 700 से अधिक नवनिर्मित आवासों का उद्घाटन किया और 1,024 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं को शहर की जनता को समर्पित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने दीपावली और नए साल की शुभकामनाएं दीं।
अमित शाह ने बताया कि आज करीब 1,400 करोड़ रुपये के कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास किया गया। इनमें से लगभग 1,100 करोड़ रुपये की परियोजनाएं अहमदाबाद नगर निगम की हैं, जबकि सड़क एवं भवन विभाग और भारत सरकार की करीब 400 करोड़ रुपये की परियोजनाएं या तो पूरी हो चुकी हैं या आज शुरू की गईं।
रामापीर टेकरा की बदली तस्वीर, गरीबों को मिले शानदार घर
गृह मंत्री ने रामापीर टेकरा का जिक्र करते हुए कहा कि उनके राजनीतिक करियर की शुरुआत यहीं से हुई थी। 1985 में जब वे वोटर कार्ड और पर्चियां बांटने जाते थे, तब वहां गंदा नाला बहता था, पीने के पानी का इंतजाम नहीं था, बीमारियां फैलती थीं और छोटे-मोटे अपराध आम थे।
उन्होंने याद दिलाया कि 2007 में जब नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री थे, तब झुग्गी-झोपड़ी में रहने वालों को पक्के घर देने की योजना शुरू की गई थी। अब रामापीर टेकरा के निवासियों को प्राइवेट बिल्डरों जैसे साफ-सुथरे फ्लैट मिल रहे हैं, जिनमें पंखे तक लगे हैं। पूरा प्रोजेक्ट तैयार होने पर परिसर में 55,000 से अधिक लोगों को सामाजिक सुरक्षा, मनोरंजन, लाइब्रेरी, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
बोपल-घुमा में पानी जमा होने की समस्या का समाधान
अमित शाह ने बोपल-घुमा में एक पंप हाउस के भूमि पूजन का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि बारिश के समय वहां घरों में पानी घुस जाता है। यह इलाका उनका और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का चुनाव क्षेत्र है। उन्होंने वादा किया था कि अब वहां पानी जमा नहीं होगा।
नशा-मुक्ति अभियान पर जोर, हेल्पलाइन 1033
काली चौदस के अवसर पर हुई बैठक का जिक्र करते हुए गृह मंत्री ने सबसे महत्वपूर्ण मुद्दा नशा-मुक्ति को बताया। उन्होंने कहा, “आप बस एक कॉल (1033) करें और गुजरात सरकार नशा बेचने वालों को जेल में डाल देगी। नशा हमारी युवा पीढ़ी को बर्बाद कर देता है। नशे से कमाया गया पैसा आतंकवाद के लिए इस्तेमाल होता है।”
उन्होंने घोषणा की कि दिसंबर 2028 तक गुजरात को नशा-मुक्त बनाना है और दिसंबर 2029 तक पूरे देश को नशा-मुक्त करने का लक्ष्य है। उन्होंने समाज और माता-पिता से सतर्क रहने की अपील की तथा कहा कि सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी।
स्रोत: प्रसार भारती (पीबी-शब्द)
संपादक, आज की दिल्ली







