दिल्ली के मालवीय नगर में भीषण अग्निकांड: 20 से अधिक लोगों की मौत; अरविंद केजरीवाल और राहुल गांधी ने जताया गहरा दुख


नई दिल्ली:
मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG 2026 की पुन: परीक्षा (रीटेस्ट) में शामिल होने वाले छात्रों के लिए दिल्ली सरकार ने बड़ा राहत भरा फैसला लिया है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घोषणा की है कि 21 जून को आयोजित होने वाली पुनर्परीक्षा में बैठने वाले सभी उम्मीदवारों को दिल्ली परिवहन निगम (DTC) की बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी।
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि परीक्षा के दिन छात्रों को किसी भी प्रकार की असुविधा से बचाने के लिए यह कदम उठाया गया है। वैध एडमिट कार्ड (प्रवेश पत्र) दिखाने पर परीक्षार्थी सभी डीटीसी बसों में निशुल्क सफर कर सकेंगे।
बिहार: दिल्ली के साथ ही बिहार की सरकार ने भी राज्य परिवहन की बसों में परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए मुफ्त सफर की व्यवस्था की है।
पंजाब: पंजाब की भगवंत मान सरकार ने 20 जून से 22 जून तक पंजाब रोडवेज की बसों में नीट परीक्षार्थियों को फ्री यात्रा की अनुमति दी है।
हरियाणा: हरियाणा सरकार ने भी छात्रों की सहूलियत के लिए 20 और 21 जून को हरियाणा रोडवेज में मुफ्त यात्रा का ऐलान किया है।
21 जून को रीटेस्ट: 3 मई को आयोजित हुई नीट परीक्षा में पेपर लीक के आरोपों के बाद 12 मई को राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने परीक्षा रद्द कर दी थी। अब इस परीक्षा का पुन: आयोजन 21 जून को निर्धारित किया गया है, जिसकी जांच सीबीआई (CBI) कर रही है।
विषय
संपादक, आज की दिल्ली







