सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi

बांग्लादेश: बढ़ती जा रही है राजनीतिक अशांति और हिंसा

योगराज शर्मा1 मिनट में पढ़ें
बांग्लादेश: बढ़ती जा रही है राजनीतिक अशांति और हिंसा

बांग्लादेश के कई जिलों में बुधवार रात और बृहस्पतिवार तड़के आगजनी, देसी बम विस्फोट, तोड़फोड़ और राजनीतिक झड़पों की नई घटनाओं के साथ राजनीतिक अशांति और हिंसा बढ़ती जा रही है। इस बीच, अधिकारियों ने अवामी लीग के नेताओं और कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारियां तेज कर दी हैं। पार्टी की गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा हुआ है।

पुलिस के अनुसार, पूर्व शिक्षा मंत्री और अवामी लीग के वरिष्ठ नेता नुरुल इस्लाम नाहिद को बृहस्पतिवार तड़के करीब दो बजकर 20 मिनट पर ढाका के उत्तरा इलाके से हिरासत में लिया गया।

नराइल जिले के कालिया में बीएनपी की एक रैली पर हमले के बाद पार्टी के दो नेताओं शाहिन और सोहेल मोल्ला की मौत हो गई। पुलिस और स्थानीय मीडिया की खबरों के अनुसार, मौजूदा हालात के विरोध में इस रैली का आयोजन किया गया था।

इन घटनाओं से बांग्लादेश में जारी राजनीतिक टकराव और कानून-व्यवस्था लागू करने के लिए तेज किए गए अभियानों के बीच राजनीतिक तनाव और सुरक्षा संबंधी चिंताएं बढ़ने का संकेत मिलता है।

योगराज शर्मा

संपादक, आज की दिल्ली

और ख़बरें