प्रशासन की नाकामी से सोलन के नालों में अवैध डंपिंग, मिट्टी के भराव से बनी 100 मीटर लंबी झील


भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने स्पष्ट किया है कि प्रस्तावित जन जागरूकता पहल की परीक्षण प्रक्रिया के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग उपयोग करने वाले कुछ लोगों को वाहन बीमा नवीनीकरण के संबंध में एसएमएस सूचनाएं जारी की जा रही हैं। प्राधिकरण ने कहा है कि यह पहल पूरी तरह से जानकारी देने और सलाह देने के उद्देश्य से है।
इन अलर्ट के संबंध में टोल प्लाजा पर चालान काटने या कोई जुर्माना लगाने का कोई प्रावधान नहीं है। प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि इन सूचनाओं का उद्देश्य केवल वाहन मालिकों को उनके मोटर बीमा पॉलिसी की समाप्ति तिथि के बारे में सचेत करना है, ताकि वे समय रहते इसका नवीनीकरण करा सकें और उनका बीमा कवरेज लगातार बना रहे।
स्रोत: प्रसार भारती (पीबी-शब्द)
संपादक, आज की दिल्ली







