सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi

अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव: ‘कांतारा: ए लीजेंड- चैप्टर वन’ की स्क्रीनिंग के साथ सातवें दिन का आगाज

योगराज शर्मा1 मिनट में पढ़ें
अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव: ‘कांतारा: ए लीजेंड- चैप्टर वन’ की स्क्रीनिंग के साथ सातवें दिन का आगाज

57वें अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव- इफ्फी के सातवें दिन की शुरुआत आज ऋषभ शेट्टी की बहुप्रतीक्षित कन्नड़ फिल्म कांतारा: ए लीजेंड- चैप्टर वन की स्क्रीनिंग के साथ हुई। फिल्म का प्रदर्शन अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता खंड में किया जा रहा है। ऋषभ शेट्टी के निर्देशन और अभिनय वाली 169 मिनट की यह फिल्म बर्मे नाम के एक युवा वनवासी की कहानी है। बर्मे पड़ोसी राज्य बंगरा में प्रवेश करता है, जहां वह शासकों द्वारा वनवासी समुदायों पर किए जा रहे अत्याचारों को देखता है। जब राजकुमार कुलशेखर जनजातियों पर हमला करता है, तो बर्मे न्याय और धर्म की रक्षा के लिए उनके संघर्ष में शामिल हो जाता है।

शानदार दृश्यों, स्थानीय परंपराओं और एक्शन से सजी यह फिल्म भारतीय क्षेत्रीय सिनेमा की विशिष्ट सांस्कृतिक कहानी को अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करती है। 'कांतारा: ए लीजेंड- चैप्टर वन' दुनिया भर की फिल्मों के साथ अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में शामिल है। इफ्फी एक बार फिर यह रेखांकित कर रहा है कि सिनेमा के माध्यम से स्थानीय संस्कृति और परंपराओं से जुड़ी कहानियां वैश्विक दर्शकों तक पहुंच सकती हैं।

योगराज शर्मा

संपादक, आज की दिल्ली

और ख़बरें