प्रौद्योगिकी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने अपनी सेवाओं में आई बड़ी तकनीकी खराबी के लिए माफी मांगी


देश का कुल निर्यात बढ़कर 89.99 अरब डॉलर पहुंच गया। निर्यात में वृद्धि के साथ व्यापार घाटे में भी कमी आई है।
नवंबर 13, नई दिल्ली: भारत के निर्यात में अक्टूबर 2026 में करीब 30 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इस दौरान देश का कुल निर्यात बढ़कर 89.99 अरब डॉलर पहुंच गया। निर्यात में वृद्धि के साथ व्यापार घाटे में भी कमी आई है।
वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने शुक्रवार को पत्रकारों को बताया कि अक्टूबर में वस्तुओं का निर्यात 34.11 अरब डॉलर से बढ़कर 49.47 अरब डॉलर हो गया। यह अब तक का सबसे अधिक मासिक वस्तु निर्यात है।
उन्होंने बताया कि पिछले पांच वर्षों में किसी एक महीने के दौरान वस्तुओं के निर्यात में यह सबसे अधिक 45.06 प्रतिशत की वृद्धि है।
इस दौरान सेवाओं का निर्यात भी बढ़कर 40.51 अरब डॉलर हो गया, जबकि पिछले साल अक्टूबर में यह 35.17 अरब डॉलर था।
निर्यात में यह वृद्धि किसी एक क्षेत्र या भौगोलिक बाजार तक सीमित नहीं रही। अक्टूबर में भारत के शीर्ष 50 निर्यात बाजारों में से 43 में पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में सकारात्मक वृद्धि दर्ज की गई।
दुनिया के कई देशों के साथ भारत के मुक्त व्यापार समझौतों (एफटीए) को भी निर्यात में बढ़ोतरी के संदर्भ में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
स्रोत: प्रसार भारती (पीबी-शब्द)
संपादक, आज की दिल्ली







