रोहिणी में सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, आधी रात तक सड़कों पर गश्त कर रहे DCP और वरिष्ठ अधिकारी


नारकोटिक्स स्क्वॉड ने गश्त के दौरान पकड़ा आरोपी, एक मोटरसाइकिल और दो आईफोन भी बरामद
नई दिल्ली। दिल्ली में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए रोहिणी जिला पुलिस की नारकोटिक्स स्क्वॉड ने महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए एक कथित नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 310 ग्राम हेरोइन, एक मोटरसाइकिल और दो आईफोन बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, नारकोटिक्स स्क्वॉड की टीम नियमित गश्त पर थी। इसी दौरान संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 310 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इसके अतिरिक्त पुलिस ने एक मोटरसाइकिल और दो आईफोन भी जब्त किए हैं।
इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में सब
संपादक, आज की दिल्ली







