सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
दिल्ली

रोहिणी में सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, आधी रात तक सड़कों पर गश्त कर रहे DCP और वरिष्ठ अधिकारी

योगराज शर्मा2 मिनट में पढ़ें

नई दिल्ली, योगराज शर्मा। जिलेभर में विशेष वाहन चेकिंग अभियान, पेट्रोलिंग बढ़ाई गई; सेक्टर 20 से 26 तक बैरिकेडिंग और रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग उठा रहीं RWA और फेडरेशन

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में नागरिकों की सुरक्षा मजबूत करने और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से रोहिणी जिला पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। जिलेभर में विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाने के साथ-साथ संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाई गई है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी दिन के साथ-साथ देर रात तक सड़कों पर उतरकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं।

रोहिणी जिला पुलिस के डीसीपी शशांक जायसवाल के नेतृत्व में जिले में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। डीसीपी, एडिशनल डीसीपी सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी विभिन्न इलाकों में गश्त और सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं। देर रात तक पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी और वाहनों की चेकिंग के जरिए अपराधियों पर नजर रखी जा रही है।

पुलिस का मुख्य उद्देश्य संदिग्ध गतिविधियों पर नियंत्रण, अपराधों की रोकथाम और आम नागरिकों के लिए सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करना है। इसके लिए प्रमुख सड़कों, बाजारों और अन्य संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की सक्रियता बढ़ाई गई है।

वहीं, रोहिणी की कई RWA और फेडरेशन भी क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की मांग कर रही हैं। विशेष रूप से रोहिणी सेक्टर 20 से 26 तक रात के समय बैरिकेडिंग बढ़ाने, नियमित वाहन जांच करने और पुलिस की रात्रि गश्त को और प्रभावी बनाने की मांग लगातार उठाई जा रही है।

स्थानीय निवासियों और आरडब्ल्यूए का मानना है कि पुलिस की नियमित मौजूदगी, प्रभावी बैरिकेडिंग और संदिग्ध वाहनों की जांच से आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने में मदद मिल सकती है।

रोहिणी जिला पुलिस ने नागरिकों की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। अब स्थानीय लोगों की निगाहें इस बात पर हैं कि सेक्टर 20 से 26 तक रात्रि गश्त और बैरिकेडिंग बढ़ाने की मांग पर किस तरह अमल किया जाता है।

योगराज शर्मा

संपादक, आज की दिल्ली

दिल्ली की और ख़बरें

सभी देखें