सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
दिल्ली

चोरी के 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार, 13 दिन में अदालत से सजा।

योगराज शर्मा1 मिनट में पढ़ें

चोरी की वारदात के 24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल बरामद कर तुरंत दाखिल की चार्जशीट

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस के दक्षिण रोहिणी थाना पुलिस ने त्वरित जांच और प्रभावी कार्रवाई का उदाहरण पेश करते हुए मोबाइल फोन चोरी के एक मामले को सफलतापूर्वक सुलझाया। पुलिस ने वारदात के एक दिन के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी किया गया मोबाइल फोन बरामद कर लिया।

पुलिस के अनुसार, मामले में तेजी से जांच पूरी करते हुए समय पर चार्जशीट दाखिल की गई। पुलिस द्वारा जुटाए गए मजबूत साक्ष्यों के आधार पर अदालत में मामले की प्रभावी पैरवी हुई, जिसके परिणामस्वरूप आरोपी को गिरफ्तारी के महज 13 दिनों के भीतर दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई गई।

दक्षिण रोहिणी थाना पुलिस की इस कार्रवाई को त्वरित जांच, साक्ष्य आधारित पुलिसिंग और शीघ्र न्याय की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

इस मामले में पुलिस की तत्परता से न केवल चोरी का मोबाइल फोन बरामद हुआ, बल्कि कम समय में कानूनी प्रक्रिया पूरी कर आरोपी को सजा भी दिलाई गई।

योगराज शर्मा

संपादक, आज की दिल्ली

दिल्ली की और ख़बरें

सभी देखें