मक्के की बढ़ती कीमतों ने बिगाड़ा आम आदमी की रसोई का बजट: दूध, दही, अंडा और चिकन सब हुए महंगे; जानिए इथेनॉल से क्या है इसका सीधा कनेक्शन


नई दिल्ली: देश की सबसे लोकप्रिय सेमी हाई-स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस को रफ्तार में बराबर की टक्कर देती एक दूसरी ट्रेन का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वायरल क्लिप में बगल के ट्रैक पर दौड़ रही एक अन्य ट्रेन के आगे वंदे भारत को निकलने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। वीडियो को अब तक 6 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है, जिस पर भारतीय सेना के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल देवेंद्र प्रताप (डीपी) पांडे ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।
रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल डीपी पांडे की प्रतिक्रिया: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर इस वीडियो को रीपोस्ट करते हुए लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) डीपी पांडे ने भारतीय रेलवे की बढ़ती रफ्तार और आधुनिक ढांचे की सराहना की। उन्होंने लिखा— "न्यू इंडिया। नई तकनीकों और सुविधाओं का इस्तेमाल करने के लिए हमें बस सभ्य नागरिक बनने की जरूरत है।"
सोशल मीडिया यूजर्स ने बताया 'प्रायोरिटी ट्रेन' का गणित:
रूट की अधिकतम गति सीमा: कई यूजर्स ने टिप्पणी करते हुए स्पष्ट किया कि दिल्ली-हावड़ा, दिल्ली-मुंबई और दिल्ली-आगरा जैसे प्रमुख रेल मार्गों पर अधिकांश आधुनिक एक्सप्रेस ट्रेनों को 130 से 140 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की अनुमति है, इसलिए दोनों ट्रेनें समान गति से दौड़ती नजर आ रही हैं।
सुविधा और प्राथमिकता: वंदे भारत की असली पहचान केवल रफ्तार नहीं, बल्कि इसे मिलने वाली 'प्रायोरिटी' (प्राथमिकता), ऑटोमैटिक दरवाजे, जीपीएस सिस्टम, सीसीटीवी, बायो-वैक्यूम टॉयलेट और 'कवच' जैसी स्वदेशी सुरक्षा तकनीक है।
विषय
संपादक, आज की दिल्ली







