सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi

इफ़्फी 2026: विनोद कौल ने कहा- उनकी किताब फिल्म निर्माता अवतार कौल की विरासत को पुनर्जीवित करने का प्रयास करती है

योगराज शर्मा1 मिनट में पढ़ें
इफ़्फी 2026: विनोद कौल ने कहा- उनकी किताब फिल्म निर्माता अवतार कौल की विरासत को पुनर्जीवित करने का प्रयास करती है

‘अवतार कौल: द इन कंप्लीट स्टोरी’ पुस्तक के लेखक विनोद कौल ने कहा है कि इस पुस्तक का उद्देश्य फिल्म निर्माता अवतार कौल की स्मृति और विरासत को पुनर्जीवित करना और भारतीय सिनेमा में उनके योगदान को उजागर करना है।

57वें अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2026 के दौरान आकाशवाणी से बातचीत में श्री कौल ने बताया कि अवतार कौल ने 35 वर्ष की आयु में 1974 में अपनी पहली फिल्म ’27 डाउन’ बनाई और दो राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और दो अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त किए। श्री कौल ने कहा कि इस पुस्तक के माध्यम से वे पांच दशक बाद भी लोगों को याद दिलाना चाहते हैं कि अवतार कौल कौन थे और सिनेमा में उनका योगदान कितना महत्वपूर्ण था।

सूचना और प्रसारण मंत्रालय के सचिव चंचल कुमार ने 21 सितंबर को गोवा में आयोजित 57वें फिल्‍म महोत्‍सव में इस पुस्तक का विमोचन किया। प्रकाशन विभाग द्वारा प्रकाशित यह पुस्तक पत्रों, चित्रों, स्मृतियों और बातचीत के माध्यम से अवतार कौल के जीवन और सिनेमाई विरासत का दस्तावेजीकरण करती है।

योगराज शर्मा

संपादक, आज की दिल्ली

और ख़बरें