इफ़्फी 2026: विनोद कौल ने कहा- उनकी किताब फिल्म निर्माता अवतार कौल की विरासत को पुनर्जीवित करने का प्रयास करती है


उत्तराखण्ड में महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए राज्य सरकार ने बैणी-भुली योजना शुरू की है।
उत्तराखण्ड में महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए राज्य सरकार ने बैणी-भुली योजना शुरू की है। योजना के जरिए प्रदेश की पांच लाख से अधिक महिलाओं को आर्थिक सहायता देने का लक्ष्य रखा गया है। इसकी पहली किस्त दिसंबर में जारी की जाएगी। बैणी-भुली योजना के तहत पात्र महिलाओं को प्रोत्साहन राशि सीधे उनके बैंक खातों में दो किस्तों में हस्तांतरित की जाएगी। ग्राम्य विकास मंत्री भरत सिंह चौधरी के मुताबिक, यह योजना स्वयं सहायता समूहों और ग्रामीण आजीविका से जुड़ी महिलाओं को आर्थिक मजबूती देने में अहम भूमिका निभाएगी। कृषि, पशुपालन, हस्तशिल्प और स्थानीय उत्पादों से जुड़ी महिलाओं को भी इस पहल से आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। सरकार स्वयं सहायता समूहों को प्रोत्साहन देने के साथ ही लखपति दीदी अभियान और स्थानीय उत्पादों की ब्रांडिंग व विपणन पर भी जोर दे रही है।
बाइट 1- भरत सिंह चौधरी, ग्राम्य विकास मंत्री
बाइट 2- शिखा, सदस्य, महिला स्वयं सहायता समूह
स्रोत: प्रसार भारती (पीबी-शब्द)
संपादक, आज की दिल्ली







