सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi

उत्तराखंड: चम्पावत को मिली 165 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात

योगराज शर्मा1 मिनट में पढ़ें
उत्तराखंड: चम्पावत को मिली 165 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात

उत्तराखंड के सीमांत जनपद चम्पावत को विकास की नई सौगात मिली है।

उत्तराखंड: चम्पावत को मिली 165 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात

उत्तराखंड के सीमांत जनपद चम्पावत को विकास की नई सौगात मिली है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बनबसा में 165 करोड़ 67 लाख रुपये से अधिक की 54 विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इनमें 21 योजनाओं का लोकार्पण और 33 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है। बनबसा के गुदमी स्थित डेविड पेंटर स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 20 करोड़ 28 लाख रुपये से अधिक की पूर्ण योजनाओं का लोकार्पण किया, जबकि 145 करोड़ 38 लाख रुपये से अधिक की नई योजनाओं का शिलान्यास किया। इन योजनाओं में सबसे अहम टनकपुर और बनबसा की जलभराव की समस्या के समाधान से जुड़ी परियोजनाएं हैं, जिन पर करीब 86 करोड़ 83 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यटन से जुड़े कार्य भी शामिल हैं।

बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री

योगराज शर्मा

संपादक, आज की दिल्ली

और ख़बरें