कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन पर ₹2.75 लाख की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी उत्तराखंड के चमोली से गिरफ्तार


अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने जापान में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है।
अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने जापान में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। जापान के कुमामोतो शहर में आयोजित कुमामोतो जापान मास्टर्स 2026 सुपर 750 टूर्नामेंट का खिताब जीतकर लक्ष्य इस प्रतियोगिता को जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष शटलर बन गए हैं। उन्होंने रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में जापान के कोकी वातानबे को 13-21, 21-8, 21-14 से हराकर खिताब अपने नाम किया। इस जीत से लक्ष्य को 9200 रैंकिंग अंक मिले हैं। इससे बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर के शीर्ष आठ खिलाड़ियों के बीच होने वाले प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में जगह बनाने की उनकी उम्मीदें मजबूत हुई हैं। लक्ष्य अब तक 15 अंतरराष्ट्रीय एकल खिताब जीत चुके हैं, जिनमें 8 बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर खिताब शामिल हैं। इससे पहले उन्होंने हाइलो ओपन दूसरी बार जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बनने की उपलब्धि भी हासिल की थी।
स्रोत: प्रसार भारती (पीबी-शब्द)
संपादक, आज की दिल्ली







